Jan 11, 2024, 01:35 PM IST

ये है समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल

Nilesh

मुंबई में समुद्र पर बनकर तैयार हो गया है देश का सबसे लंबा समुद्री पुल

पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को इस पुल का लोकार्पण करेंगे और इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा

22 किलोमीटर इस लंबे पुल की मदद से साउथ मुंबई से नवी मुंबई जाने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे

इस पुल पर सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही चलने की अनुमति दी गई है

बाइक, ऑटो, रिक्शा और ट्रैक्टर जैसी गाड़ियां मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड पर नहीं चलेंगी

इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज का नाम पूर्व पीएम के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है

18 हजार करोड़ की लागत से बना यह रोड प्रोजेक्ट मुंबई के सेवरी से रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा तक जाता है

इस पर गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है

6 लेन वाली यह सड़क 2 घंटे की मौजूदा दूरी को सिर्फ 20 मिनट में तय करवा देगी