Jul 17, 2023, 11:58 AM IST

उत्तराखंड में तेज बारिश, जानिए दिल्ली की यमुना पर कितना होगा असर

DNA WEB DESK

उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा में फिर से हो रही है जोरदार बारिश

पहले घटने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है

अगले 5 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश होने वाली है

उत्तराखंड के यमुनोत्री से ही निकलती है यमुना नदी, गंगा और यमुना में बढ़ रहा है पानी

यमुना में पानी अगर फिर से पानी आया तो दिल्ली वालों को होगी तकलीफ

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं

हरिद्वार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और लोगों को निकाला जा रहा है

लोगों की मदद के लिए SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगाई गई हैं

पहाड़ों में बारिश से हरियाणा, यूपी और दिल्ली में फिर से आ सकती है बाढ़