Dec 15, 2023, 07:11 AM IST

उल्टे ही क्यों लटके रहते हैं चमगादड़, क्या है वजह

DNA WEB DESK

चमगादड़ एक ऐसे जीव हैं जो अक्सर रात के अंधेरे में ही उड़ते हैं और दिन में दिखते भी नहीं

इसी तरह देखा जाता है कि चमगादड़ पेड़ों की डालियों से हमेशा उल्टे लटके रहते हैं

क्या आप जानते हैं कि चमगादड़ हमेशा उल्टे ही क्यों लटके रहते हैं?

चमगादड़ के पंखों में फर नहीं होते जिसके चलते वे हवा नहीं भर पाते हैं

पिछले पैर विकसित न होने की वजह से चमगादड़ दौड़कर या जमीन से उड़ भी नहीं सकते हैं

इसीलिए वे हमेशा उल्टे लटके रहते हैं और इसी तरह वे सो भी जाते हैं

उनके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि वजन संतुलित रहता है वे सोते हुए भी नीचे नहीं गिरते हैं

कुछ चमगादड़ ऐसे होते हैं जो कोल्ड स्लीप में जाते हैं तो घंटों तक ऐसा लगता है जैसे सांस ही न ले रहे हों

कुछ चमगादड़ सिर्फ कीड़े-मकोड़े खाते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो खून पीते हैं