Nov 26, 2024, 03:46 PM IST

ये हैं दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर

Raja Ram

दुनिया के कुछ प्राचीन शहर आज भी अपने ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को संजोए हुए हैं.

ये शहर न केवल अपनी खूबसूरती और अनोखे इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि हजारों वर्षों से जीवन के विभिन्न रूपों के गवाह भी बने हैं.

दमिश्क, सीरिया दमिश्क को दुनिया का सबसे प्राचीन लगातार बसा हुआ शहर माना जाता है. यह शहर अपनी गहरी सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. 

अलेप्पो, सीरिया अलेप्पो लगभग 8,000 वर्षों से बसा हुआ है. प्राचीन समय में यह शहर भूमध्य सागर और मेसोपोटामिया के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था. 

बायब्लोस, लेबनान बेरूत से 42 किलोमीटर उत्तर में स्थित बाईब्लोस 8800 से 7000 ईसा पूर्व के बीच बसा. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और अपने प्राचीन खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है. 

आर्गोस, ग्रीस ग्रीस का आर्गोस प्राचीन समय से ही एक प्रमुख शहर रहा है. इसकी तटस्थता के कारण यहां के प्राचीन स्मारक आज भी अच्छी स्थिति में हैं. 

वाराणसी, भारत भारत का सबसे पुराना शहर वाराणसी, उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे स्थित है. यह हिंदू धर्म का एक पवित्र तीर्थस्थल है और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है.