Apr 11, 2025, 11:28 AM IST

ये है भारत की 8 सबसे लंबी नदियां

Anamika Mishra

गंगा नदी, 2525 किमी लंबी, हिमालय में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है, उत्तरी भारत से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है. 

गोदावरी नदी 1465 किमी लंबी, महाराष्ट्र में त्रिंबकेश्वर से निकलती है और महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर बहती है.

कृष्णा नदी 1400 किमी लंबी, महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट से निकलती है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर बहती है.

यमुना नदी 1376 किमी लंबी, उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है और उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर राज्यों से होकर बहती है.

नर्मदा नदी 1312 किमी लंबी, मध्य प्रदेश में अमरकंटक पठार से निकलती है और मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों से होकर बहती है.

सिंधु नदी 3180 किमी लंबी (भारत में 1114 किमी), तिब्बत में मानसरोवर झील से निकलती है और जम्मू और कश्मीर और पंजाब राज्यों से होकर बहती है.

ब्रह्मपुत्र नदी 2900 किमी लंबी तिब्बत में अंगसी ग्लेशियर से उत्पन्न होती है और अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों से होकर बहती है.

महानदी 890 किमी लंबी, छत्तीसगढ़ के सिहावा गांव से निकलती है और छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर बहती है.