Jan 2, 2024, 09:49 PM IST

लखनऊ से पहले ये जिले थे यूपी की राजधानी 

Kavita Mishra

 देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का इतिहास तकरीबन 4,000 साल पुराना है.

यह राज्य अशोक, हर्ष और अकबर समेत कई अन्य नायकों का कार्यक्षेत्र रहा है.

उत्तर प्रदेश का गठन 1 अप्रैल साल 1937 को हुआ था तब इसका नाम यूनाइडेट प्रोविन्स था. 

 क्या आप उन जिलों का नाम जानते हैं, जो लखनऊ से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी थे. 

नवाबों के काल में अवध के नवाब सआदत अली खां ने फैजाबाद नाम के एक नए शहर का गठन किया और इसे अवध की राजधानी घोषित किया.

जब अंग्रेजों ने राज्य पर कब्जा किया तो उन्होंने इसका पुनर्गठन करते हुए ‘संयुक्त प्रांत आगरा-अवध’ करते हुए इलाहाबाद को राजधानी घोषित किया.

 इसके बाद अंग्रेजों ने ‘उत्तर-पश्चिम प्रांत’ बनाते हुए नई राजधानी आगरा को बनाया. साल 1858 में तत्कालीन वायसराय लार्ड कैनिंग ने इलाहाबाद को फिर से राज्य की राजधानी बनाया. 

साल 1877 में इसे उत्तर पश्चिमी प्रांत और अवध के रूप में जाना जाने लगा. 

साल 1902 में पूरे प्रांत को आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाने लगा. साल 1921 में लखनऊ को राजधानी बनाया गया.