Jul 23, 2024, 08:53 PM IST

भारत के इस राज्य में हैं हजारों झरने, कहते हैं जलप्रपातों का प्रांत

Smita Mugdha

भारत प्राकृतिक सुंदरता और विविधता से भरा देश है जिसमें कहीं झरने हैं, तो कहीं ऊंचे पहाड़. 

झरने के आसपास पिकनिक मनाने या किसी सुंदर जलप्रपात को देखते कुछ वक्त बिताने की चाहत सबमें होती है. 

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा झरने हैं? जवाब जानकर शायद हैरान रह जाएंगे. 

आप सोच रहे होंगे मेघालय या पहाड़ी प्रदेश में सबसे ज्यादा जलप्रपात होंगे, लेकिन यह जवाब गलत है. 

सबसे ज्यादा झरने भारत के किसी पूर्वोत्तर के राज्य या पहाड़ी नहीं बल्कि दक्षिण भारत के एक राज्य में है. 

भारत के कर्नाटक राज्य में किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक झरने हैं. 

कर्नाटक में 544 झरने हैं जिनकी ऊंचाई कम से कम 10 मीटर है, लेकिन कुछ बरसाती झरने भी हैं. 

मानसून के मौसम में कर्नाटक में ऐसे छोटे-बड़े बरसाती झरनों की संख्या बढ़कर 1000 से ऊपर तक चली जाती है.

झरने के पास प्राकृतिक सुंदरता निहारना हो या फैमिली आउटिंग, आज भी भारतीयों के बीच यह बेहद लोकप्रिय है.