May 23, 2024, 12:15 AM IST

क्या था भगवान राम के धनुष का नाम, खासियत जान चौक जाएंगे आप

Sumit Tiwari

भगवान राम धनुर्विद्या में सबसे तेज थे. उनके साथ युद्ध लड़ने की ताकत अच्छे- अच्छे योद्धाओं में नहीं थी.

क्या आप जानते कि भगवान राम के धनुष की लंबाई कितनी थी और इसे किस चीज से बनाया गया था.

बताया जाता है कि भगवान राम के साथ हमेशा रहने वाला धनुष चमत्कारी था. इस धनुष से छूटे वाणों का सामना करने का सहास किसी में नहीं था.

इस धनुष को देवता धनुष भी कहा जाता था. क्योंकि इस धनुष से छूटे बाण कभी लक्ष्य भेदने में असफल नहीं होते थे. 

भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था. कोदंड शब्द का अर्थ होता है बांस से निर्मित हुई वस्तु से है. 

माना जाता है कि कोदंड धनुष की लंबाई 5.5 हाथ थी. ये धनुष त्रेतायुग के सबसे शक्तिशाली धनुषों में से एक था. 

इसी धनुष की मदद से भगवान राम ने लंका जाने के लिए समुद्र पर तीर छोड़े और उसके पानी को सुखा दिया था.  

कोदंड नाम से भिलाई में एक राम मंदिर भी है जिसे 'कोदंड रामालयम मंदिर' कहा जाता है. 

कोदंड की ये खासियत थी कि यह एकमात्र एक ऐसा धनुष था जिसका छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था.