Jul 10, 2024, 05:17 AM IST
अकबर और बीरबल की यारी क्यों थी मशहूर
Aditya Prakash
इतिहास की किताबों में दर्ज अकबर और बीरबल की जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है.
दोनों का रिश्ता इतना रोचक और दिलचस्प था कि लोग उनसे जुड़ी कहानियां आज भी बड़े चाव से पढ़ते हैं.
दोनों के बीच दोस्ती ऐसी थी कि दुनिया भर में इनके नाम के उदहरण दिए जाते हैं.
बीरबल की हैसियत किसी मुगल बादशाह की तो नहीं थी, लेकिन वो अकबर का सबसे पसंदीदा दरबारी था. वो अकबर को क्यों इतना भाते थे, आइए जानते हैं.
बीरबल कुशाग्र बुद्धि वाला एक बेहद ही चतुर इंसान थे. अकबर उन्हें उनके अक्लमंदी की वजह से बेहद पसंद करता था.
बीरबल को फारसी और संस्कृत में महारत हासिल थी. उन्होंने इन भाषाओं में कई कविताएं भी लिखी थीं. अकबर को बीरबल की ये खूबियां बेहद पसंद थीं.
दोनों की शक्ल भी आपस में काफी मिलती-जुलती थी, बीरबल की मूंछें तो बिल्कुल बादशाह अकबर जैसी ही थीं.
बीरबल अकबर के परिषद के नौ सलाहकारों में से एक सबसे भरोसेमंद सदस्य थे, साथ ही दरबार के नवरत्नों में शामिल थे.
बीरबल का असली नाम महेश दास था, उनका जन्म महर्षि कवि के वंशज जिझौतिया भट्ट ब्राह्मण परिवार में हुआ था.
Next:
मन की जोत जला देंगे गौर गोपाल दास के ये 5 विचार
Click To More..