कौन थीं अहिल्या बाई होल्कर, जिनके लिए बदल दिया अहमदनगर का नाम
Kavita Mishra
महाराष्ट्र का अहमदनगर अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा.
अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाएगा.
शहर का नाम बदलने के सरकार के प्रस्ताव की घोषणा सबसे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी.
ऐसे में आइए जानते हैं कि अहिल्या बाई होल्कर कौन थीं. उनका देश के प्रति क्या योगदान था?
रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई, 1975 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के छौंड़ी ग्राम में हुआ था. अहिल्याबाई की शादी प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होल्कर के पुत्र खंडेराव से हुई थी.
अहिल्याबाई के पति खंडेराव होल्कर की 1754 में कुंभ्बेर युद्ध में मौत हो गई थी. जिसके बाद अहिल्याबाई को मालवा साम्राज्य की महारानी घोषित किया गया.
अपने शासनकाल के दौरान रानी अहिल्याबाई ने साम्राज्य महेश्वर और इंदौर में कई मंदिरों का निर्माण कराया था.
उन्होंने औरंगजेब द्वारा तोड़े गए कई मंदिरों का दोबारा निर्माण भी करवाया. उन्होंने कई राज्य कर खत्म कर मालवा राज्य को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई.
13 अगस्त 1795 में 70 साल की उम्र में रानी अहिल्याबाई का निधन हो गया.