Aug 15, 2024, 11:26 PM IST

इस शर्त की वजह से हुआ अर्जुन और चित्रांगदा का विवाह  

Sumit Tiwari

इंद्रप्रस्थ में युधिष्ठिर के राज्याभिषेक के बाद अर्जुन कई राज्यों की यात्रा पर निकले.

अर्जुन का उद्देश्य सभी राज्यों के साथ मित्रता स्थापित करना था.

इसी यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात राजकुमारी चित्रांगदा से होती है. 

चित्रांगदा राजा चित्रवाहन की पुत्री और मणिपुर की एक योद्धा राजकुमारी थी.

जब अर्जुन ने मणिपुर की तरफ मित्रता का हाथ बढाया तो चित्रवाहन ने उनके सामने एक शर्त रख दी. 

शर्त ये थी कि यदि वो मणिपुर से मित्रता चाहते हैं तो चित्रांगदा से विवाह करना पड़ेगा.

चित्रांगदा के पिता चित्रवाहन के इस प्रस्ताव को अर्जुन ने स्वीकार कर लिया. 

मणिपुर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ और चित्रांगदा अर्जुन की तीसरी पत्नी बन गई.