Aug 19, 2024, 07:52 PM IST

जन्म से अंधे थे धृतराष्‍ट्र या पिछले जन्म से था कनेक्शन?

Sumit Tiwari

हस्तिनापुर के अधिपति धृतराष्‍ट्र के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित है.

हस्तिनापुर नरेश धृतराष्‍ट्र अंधे थे, पर क्या आपने कभी सोचा है कि वो अंधे क्यो हुए या फिर वो जन्म से ही अंधे थे.

धृतराष्‍ट्र को अंधापन उनके पिछले जन्म के मिले एक श्राप के कारण मिला था.

बताया जाता है कि धृतराष्‍ट्र अपने पिछले जन्म में बहुत निर्दयी और क्रूर राजा थे. 

एक बार शिकार करते- करते उनकी नजर नदी में अपने बच्चों के साथ तैर रहे एक हंस पर पड़ी.

धृतराष्‍ट्र ने आदेश दिया की इस हंस की दोनों आंखे फोड़ दी जाए और उसके बच्चों को मार दिया जाए.

धृतराष्‍ट्र के इसी कुकर्म का श्राप उनको इस जन्म में भोगना पड़ा और वह जन्म से ही अंधे पैदा हुए

उनके बच्चों की भी मृत्यु ठीक उसी प्रकार हुई जिस प्रकार उन्होंने हंस के बच्चों को मारने का आदेश दिया था. 

बताया जाता है कि धृतराष्‍ट्र बल विद्या में पांडू और विदुर से ज्यादा सक्षम थे. पांडू धनुर्विद्या और वदुर धर्म और नीति के ज्ञान में परांगत थे.