Apr 11, 2024, 03:35 PM IST

कौन है देश का सबसे युवा सांसद

Kavita Mishra

लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों के ऐलान कर दिया गया है. सभी दल तैयारियों में लगे हुए हैं. 

ऐसे में आप क्या यह जानते हैं कि देश का सबसे युवा सांसद कौन है. चलिए हम आपको बताते हैं. 

लोकसभा चुनाव 2019 का रिजल्ट आने के बाद देश की सबसे युवा सांसद चंद्राणी मुर्मू की खूब चर्चा हुई थी. 

क्योंझर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली चंद्राणी ने महज 25 साल 11 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है. 

17वीं लोकसभा की सबसे युवा सदस्य हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है.

जिसके बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी.चंद्राणी ने बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में आएंगी.

 16 जून 1994 को जन्मीं चंद्राणी के पिता का नाम संजीव मुर्मू है, जो कि एक सरकारी कर्मचारी हैं.

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास गाड़ी और बंगला नहीं था. 

संपत्ति के नाम पर उनके पास महज 20 हजार रुपये थे.