Nov 30, 2024, 10:12 AM IST
Chankya Niti: पत्नी की इन 5 खराब आदतों को बताया है पति की बर्बादी का कारण
Smita Mugdha
चाणक्य नीति में सुखी दांपत्य जीवन के कई अहम सूत्र दिए गए हैं जिन पर चलकर वैवाहिक जीवन सफल बन सकता है.
इसी तरीके से चाणक्य नीति में स्त्रियों और खास तौर पर पत्नियों के कुछ दुर्गुणों का भी जिक्र किया गया है.
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पत्नी के कुछ दुर्गुण घर की सुख-शांति को नष्ट कर देते हैं और पति को भी कंगाल बनाते हैं.
इन दुर्गुणों में से एक है पत्नी का झगड़ालू होना. अगर महिला झगड़ालू है, तो घर में कभी सुख-शांति नहीं रह सकती है.
रूप का घमंड भी भी चाणक्य एक दुर्गुण मानते हैं. इससे महिला के जीवन के भौतिक पक्षों से ज्यादा प्रभावित होने की आशंका रहती है.
अगर किसी महिला को दिखावे की आदत है, तो वह अपने पति की संपत्ति और सामर्थ्य से कहीं ज्यादा खर्च कर सकती है.
घर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने वाली महिलाओं की वजह से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं और घर में कंगाली रह सकती है.
अगर किसी महिला की आदत हमेशा दूसरों से जलने की है, तो उसके इस दुर्गुण का प्रभाव घर के हर सदस्य पर पड़ता है.
आचार्य चाणक्य मानते हैं कि घर की खुशहाली और तरक्की पत्नी के सहयोग के बिना संभव ही नहीं है.
Next:
सूती और तांत साड़ी में क्या होता है फर्क
Click To More..