Aug 16, 2024, 07:08 AM IST

Chanakya Niti: इन 4 बातों को नहीं दिया महत्व तो जीवन भर रहेंगे असफल 

Nitin Sharma

आचार्य चाणक्य 20वीं सदी के महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और दार्शनिक थे. उन्हें चाणक्य के साथ ही कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता था. 

आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की है, जो भी व्यक्ति उनकी नीति को फॉलो करता है. उसे सफलता जल्द मिलती है. 

आचार्य चाणक्य नीति में बताया गया है कि कौन से ऐसी 4 बातें हैं, जिनको व्यक्ति महत्व नहीं देता तो वह सफल नहीं हो पाता. हमेशा असफल ही बना रहता है. 

आचार्य चाणक्य की नीति में कहा गया है कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः। कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥

चाणक्य नीति के अनुसार, हमें इन बातों ध्यान रखना चाहिए कि कौन सा समय ठीक है, कौन से हमारे सच्चे मित्र हैं. जहां हम रह रहे हैं वह जगह कैसी है और हमारी कमाई व खर्च क्या है. 

आचार्य चाणक्य नीति में कहा गया है किसी भी काम को शुरू करने से पहले समय पर विचार जरूर करें. जैसे कितना समय लगेगा. उसे समय पर पूर्ण करें. ऐसा न करना आपको असफलता की ओर ले जाता है. 

किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके मित्र और संगत का असर जरूर होता है. इसलिए मित्रों को जरूर पहचाने. सच्चे मित्र सफलता में योगदान करते हैं. 

चाणक्य कहते हैं कि हमेशा उस जगह पर रहना चाहिए, जहां रोजगार आसानी से मिलें. इससे सफलता की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है. 

आचार्य ने कहा है कि व्यक्ति को अपनी आय और व्यय पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए. इसमें लापरवाही आपको पीछे ले जा सकती है.