Aug 16, 2024, 08:33 AM IST

नमक या चीनी, दही के साथ क्या मिलाकर खाना है बेस्ट?

Aman Maheshwari

लोग खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं. दही का तासीर ठंडी होती है इसे गर्मी में खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन लोग इसे हर मौसम में ही खाते हैं.

दही में नमक या चीनी दोनों में से कुछ एक चीज मिक्स करके खाया जाता है. कई लोग नमक वाला दही खाते हैं वहीं कुछ को मीठा दही पसंद होता है.

हालांकि, इस बात को लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि दही में चीनी या नमक क्या मिलाकर खाना सही होता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

दही में चीनी या नमक क्या मिलाकर खाएं ये आपकी जरूरत के अनुसार हो सकता है. दही और चीनी का कॉम्बिनेशन हाई कैलोरी वाला होता है. इससे एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है.

दही में नमक मिलाकर खाना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण बन सकता है. अगर आप रात में दही खा रहे हैं तो इसमें नमक मिलाएं. नाश्ते में चीनी के साथ दही खा सकते हैं.

दही खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसमें नमक या चीनी कुछ भी न मिलाएं. दही को सादा खाना ज्यादा अच्छा होता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.