Jul 20, 2024, 08:17 PM IST

चाणक्य का नाम कैसे पड़ा था कौटिल्य?

Smita Mugdha

चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे. गुप्त वंश को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय उनकी कूटनीति को भी दिया जाता है. 

क्या आप जानते हैं कि चाणख्य के अलावा वह वे कौटिल्य और विष्णुगुप्त नाम से भी विख्यात थे. 

चाणक्य के पिता का नाम चणक था और माना जाता है कि पिता के नाम से ही उन्हें यह नाम चाणक्य मिला था. 

कौटिल्य नाम भी उन्हें उनकी बुद्धिमत्ता की वजह से ही मिला था, जिसके लिए वह सदियों बाद भी याद किए जाते हैं. 

दरअसल  चाणक्य कूटनीति में निपुण थे और इस वजह से कई बार उनके लिए कुटिल शब्द का भी प्रयोग होता था. 

कुटिल शब्द का अर्थ यहां ज्ञान और कूटनीति का इस्तेमाल दुश्मनों को पराजित करने के लिए है. 

माना जाता है कि इसी विशेषता कूटनीति में कुटिल प्रयोगों की वजह से उन्हें कौटिल्य का नाम मिला था.

चाणक्य ने महाज्ञान का 'कुटिल' 'सदुपयोग ,जनकल्याण और अखण्ड भारत के निर्माण के लिए किया था. इसलिए वह कौटिल्य कहलाए. 

चाणक्य ने अर्थशास्त्र नाम के एक महान ग्रंथ की भी रचना की थी जिसे आज भी प्रासंगिक माना जाता है.