Apr 6, 2025, 01:01 PM IST

मचलते 'बेचैन' मन पर कैसे पाएं काबू? 

Abhay Sharma

अक्सर जब निजी जिंदगी में कुछ खराब होता है तो मन यहां-वहां भटकता हुआ महसूस होने लगता है. ऐसे में किसी काम में मन नहीं लगता है. 

भटकते मन को स्थिर करना इतना मुश्किल नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप बेचैन मन पर काबू पा सकते हैं. 

इसके लिए किन चीजों की तरफ भागता है उन चीजों पर पकड़ बनाना जरूरी है. साथ ही अपने ट्रिगरिंग पॉइंट को ढूंढें और समझने की कोशिश करें.   

कई बार आराम नहीं करना भी व्यक्ति की सबसे बड़ी गलती साबित होती है. इससे मन भटकता और परेशान रहता है और किसी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है. 

एक्सरसाइज करके भी आप भटकते मन पर काबू पा सकते हैं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदे मिलते हैं. 

अपने पसंद का काम करें. आपको किताबें पढ़ना पसंद है तो किताबें पढ़ें, डांस पसंद है तो अपने पसंद के गानों पर थिरकें, गाने सुनें घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनाएं.

भटकते दिमाग की एक बड़ी वजह खराब मेंटल हेल्थ भी है, इसलिए मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें. जितना हो सके खुद को खुश रखें, इससे आपका मन भटकेगा नहीं.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)