Aug 18, 2024, 07:45 AM IST

महाभारत में पांडु के इस पुत्र को चाहती थी दुर्योधन की पत्नी भानुमति

Nitin Sharma

महाभारत में कौरवों और पांडु पुत्रों के बीच हुए युद्ध में पांडवों ने जीत दर्ज की थी. 

भाई होने के बावजूद कौरवों और पांडवों में कड़ी दुश्मनी थी. इसके बावजदू दुर्योधन की खूबसूरत पत्नी पांडु पुत्र को चाहती थी. 

यह पांडु पुत्र अर्जुन था, जिससे दुर्योधन की पत्नी भानुमति शादी करना चाहती थी. 

महाभारत में द्रौपदी के बाद सबसे खूबसूरत और बलशाली महिलाओं में भानुमति का नाम आता था. 

भानुमति अर्जुन को अपना पति बनाना चाहती थी. इसके लिए उसके पिता ने स्वयंवर भी कराया था. 

लेकिन भानुमति के स्वयंवर में अर्जुन नहीं पहुंचा. उसकी जगह दुर्योधन जबरन भानुमति को अपने साथ ले आया. 

स्वयंवर से भानुमति का अपहरण कर दुर्योधन ने उसके साथ शादी की.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत युद्ध में पति दुर्योधन और बेटे की मौत के बाद भानुमति ने अपनी चाहत को पूर्ण करते हुए अर्जुन संग विवाह किया था.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)