Apr 9, 2024, 06:01 PM IST

कितनी खास है Guacamole Dip? जिसे खाने के लिए मार दी वेटर को गोली

Abhay Sharma

अमेरिका में एक 32 वर्षीय शख्स ने एक्स्ट्रा गुआकैमल डिप न मिलने पर रेस्टोरेंट में वेटर को गोली मार दी. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था.

बता दें कि गुआकैमल डिप एवोकाडो से बनने वाली एक खास तरह की डिप है, जिसे दुनियाभर में लोग खूब पसंद करते हैं. 

इस डिप को पके हुए एवोकाडो से तैयार किया जाता है और इसकी रिचनेस को बढ़ाने के लिए अन्य कई इंग्रीडिएंट्स मिलाए जाते हैं.  

इस बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी धनिया, ताजा नींबू का रस और कटे हुए टमाटर के साथ स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर बनाया जाता है.   

इसे टॉर्टिला चिप्स से लेकर, बर्गर,  सैंडविच, टैकोस और बुरिटोस के अलावा अन्य कई तरह के डिश के साथ सर्व किया जाता है.  

यह मैक्सिकन डिप दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और इसे मैक्सिको में ही बनाया गया था. 

इस खास डिप को टैकोज, बुरिटोस और अन्य मैक्सिकन-बेस्ड डिश के साथ खूब पसंद किया जाता है.