Oct 29, 2024, 11:43 AM IST
आयुर्वेद न केवल रोगों के उपचार पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने का तरीका भी सिखाता है. इसका इतिहास 5000 साल पुराना है.
आयुर्वेद में न केवल बीमारियों का इलाज किया जाता है, बल्कि रोग के मुख्य कारणों की पहचान कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है..
इसकी उपचार पद्धतियों और स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व को लेकर लोगों को बीच जागरूकता लाने के लिए आयुर्वेद दिवस मानया जाता है.
हर साल आयुर्वेद दिवस धनतेरस के दिन ही मनाया जाता है.. लेकिन, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है? अगर नहीं तो आइए जानें...
मान्यता है कि इस दिन भारत और दुनिया भर में चिकित्सा के हिंदू देवता धन्वंतरि के जन्म हुआ था, धन्वंतरि देव को आयुर्वेद के देवता माना जाता है.
इसलिए हर साल भगवान धन्वंतरि जयंती और धनतेरस वाले दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है, 2016 में भारत सरकार ने इसकी घोषणा की थी.
बताते चलें कि इस बार नए थीम वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार पर आधारित थीम के साथ 9वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है.