Mar 3, 2025, 09:16 PM IST

रिश्ता तय करने से पहले सावधान! ऐसे पहचानें कि ससुराल का माहौल टॉक्सिक तो नहीं

Meena Prajapati

शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें लड़की सिर्फ एक व्यक्ति (पति) से नहीं, बल्कि पूरे परिवार से जुड़ती है. 

सही परिवार में शादी होने से जीवन खुशहाल बनता है, लेकिन अगर ससुराल का माहौल टॉक्सिक हो तो जिंदगी संघर्षपूर्ण हो सकती है.

यहां 6 संकेत दिए गए हैं, जो बताते हैं कि ससुराल का माहौल जहरीला (toxic) तो नहीं है?

अगर लड़की का परिवार अपनी बेटी को लेकर छोटी-छोटी बातों पर टोकाटाकी करता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है. अगर ससुराल वाले भी शादी से पहले हर चीज में हस्तक्षेप कर रहे हैं, तो शादी के बाद यह दखल बढ़ सकता है.

दखल देने वाली सोच

अगर शादी तय करते समय लड़के का परिवार बार-बार दहेज, महंगे गिफ्ट्स, या आर्थिक स्थिति की बातें कर रहा है, तो यह एक रेड फ्लैग है. ऐसे परिवार बाद में लड़की को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति जोर

अगर लड़का अपने माता-पिता या परिवार की हर बात बिना किसी तर्क के मानता है और खुद का कोई स्वतंत्र विचार नहीं रखता, तो यह संकेत हो सकता है कि शादी के बाद वह पत्नी के अधिकारों के लिए खड़ा नहीं होगा.

लड़के की राय 

अगर परिवार की महिलाएं खुद को दबा हुआ महसूस करती हैं, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता, या उनके साथ भेदभाव होता है, तो यह संकेत है कि वहां लड़की को भी स्वतंत्रता नहीं मिलेगी.

महिलाओं के प्रति नजरिया

अगर शादी से पहले ही लड़के का परिवार यह तय करने लगे कि लड़की को क्या पहनना चाहिए, उसे नौकरी करनी चाहिए या नहीं, या वह परिवार से कितनी बार मिल सकती है, तो यह एक टॉक्सिक संकेत है.

नियंत्रण की कोशिश

अगर परिवार शादी से पहले ही कुछ बातें छुपाने की कोशिश कर रहा है, जैसे लड़के की नौकरी, घर के विवाद, या आर्थिक स्थिति, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है.

रिश्तों में पारदर्शिता