Aug 11, 2024, 09:25 AM IST

Olympics में दिखी बला की खूबसूरत तीरंदाज? जानें कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

Mohd Sabir

पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच एक मिस्ट्री गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

इस वीडियो में वो तीरंदाजी करते हुए नजर आ रही है. हालांकि इस मिस्ट्री गर्ल ने अपनी खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है. 

हालांकि फैंस इस वीडियो को पेरिस ओलंपिक 2024 का बता रहे हैं. 

आइए जानते हैं कि ये खूबसूरत लड़की कौन हैं और ये वीडियो कब का है. 

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि ये मिस्ट्री गर्ल एथलीट नहीं है और ना ही वो ओलंपियन है. 

दरअसल, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम चोउ त्जुयू है, जो ताइवान की रहने वाली हैं. 

ताइवान की चोउ त्जुयू पेशे से एक सिंगर और डांसर हैं और दिखने में बला की खूबसूरत है. 

चोउ त्जुयू का ये वीडियो साल 2018 का है, जब वो साउथ कोरिया के आइडल चैंपियनशिप में तीरंदाजी कर रही थी. 

चोउ त्जुयू दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद उनके दीवाने हो गए हैं.