Feb 16, 2025, 10:38 AM IST
दिनभर में कितने घंटे सोता है मोर?
Jaya Pandey
मोर दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है और यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है.
मोर सर्वाहारी होता है और यह अनाज, फल से लेकर कीड़े-मकौड़ों तक को अपना आहार बना लेता है.
मोर अधिकतर धरती के आसपास ही रहता है और ज्यादा दूर तक उड़ नहीं सकता.
हालांकि सोने के लिए यह पेड़ों की ऊंची शाखाओं को अपना बिछौना बनाता है. ऐसा वह शिकारियों से बचने के लिए करता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर मोर सोता कितने घंटे है?
माना जाता है कि मोर हर दिन लगभग 10 घंटे की नींद जरूर लेता है.
हालांकि उनके स्वास्थ्य, एनर्जी और आसपास का वातावरण भी उनके सोने के घंटे का निर्धारण करते हैं.
Next:
कितने साल तक जिंदा रहता है मोर?
Click To More..