Apr 15, 2025, 10:09 AM IST
दुनिया में सबसे ज्यादा लोग किस ब्लड ग्रुप के हैं?
Jaya Pandey
इंसानों में आठ तरह का ब्लड ग्रुप पाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा किस ब्लड ग्रुप के लोग हैं?
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग दुनिया में सबसे ज्यादा हैं.
दुनिया में करीब 42 फीसदी लोग ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले हैं.
ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के बाद इस लिस्ट में ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लोगों का नंबर आते हैं.
दुनियाभर में करीब 31 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है.
दुनिया में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले ब्लड ग्रुप की लिस्ट में अगला नंबर बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वालों का आता है.
करीब 15 फीसदी बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग दुनियाभर में पाए जाते हैं.
इस डेटा के अनुसार दुनिया में एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले 5 फीसदी वहीं ओ निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की संख्या 3 फीसदी है.
दुनिया में सबसे कम पाया जाने वाला ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव और बी निगेटिव है.
दुनिया में एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की आबादी आधा फीसदी और बी निगेटिव वाले ब्लड ग्रुप के लोगों की आबादी 1 फीसदी है.
Next:
'खरा सोना' है यह ब्लड ग्रुप, गोल्ड से भी ज्यादा है एक बूंद की कीमत
Click To More..