Dec 15, 2023, 06:45 AM IST

महाभारत की इन 5 महिलाओं से जबरन हुई थी शादी

Ritu Singh

महाभारत काल की उन 5 महिलाओं को अपने मन से वर चुनने की जगह जबरन विवाह का दर्द उठाना पड़ा था. कौन थी ये महिलाएं, चलिए जानें.

अम्बा, अम्बालिका और अम्बिका ये काशीराज की तीन पुत्रियां थीं जिनका अपहरण भीष्म ने उनके स्वंयवर से किया था.

भीष्म तीनों का विवाह विचित्रवीर्य से करना चाहते थे, क्योंकि भीष्म चाहते थे कि किसी भी तरह अपने पिता शांतनु का कुल बढ़े लेकिन बाद में अम्बा को छोड़ दिया ताकि वह शाल्वराज को चाहती थीं और उनसे शादी कर सकें. 

अम्बालिका और अम्बिका का विवाह विचित्रवीर्य से हो गया, लेकिन उधर शाल्वराज नें अम्बा को अपनाने से इंकार कर दिया तो अम्बा ने भीष्म से विवाह करने की जिद की लेकिन भीष्म ने भी इंकार कर दिया. और प्रतिशोध में अम्बा अगले जन्म में शिखंडी बनी और भीष्म की मौत की वजह भी.

भानुमति- भानुमति काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की पुत्री थीं, बेहद सुंदर होने के साथ ही वह बुद्धिमान और बलशाली भी थीं. उनके स्वंयवर में दुर्योधन गया था और जबरन भानुमति की माला को अपने गले में डाल लिया ,

और जब बाकि राजाओं की तलवार निकली तो दुर्योधन ने कहा कि कर्ण से जीतने के बाद ही कोई उस तक आ सकता है. कर्ण से युद्ध की चुनौती कोई नहीं स्वीकार कर सका और भानुमति को जबरन दुर्योधन की पत्नी बनना पड़ा था. 

गांधारी का विवाह भी जबरन ही हुआ था क्योंकि भीष्म ने धृतराष्ट्र के लिए गांधार नरेश को मजबूर कर दिया था.