May 19, 2024, 05:27 PM IST

अकेले ही रोज 10 हजार दुश्मन सैनिकों का वध कर देते थे महाभारत के ये योद्धा

Abhay Sharma

महाभारत युद्ध के बारे में कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र में इस युद्ध के दौरान इतना खून बहा था कि वहां कि मिट्टी आज भी लाल है.  

इस युद्ध में कौरव अर्धम और पांडव धर्म के साथ कुरुक्षेत्र के मैदान में लड़े थे और इस युद्ध में रोजाना हजारों सैनिक मारे जाते थे. 

महाभारत के युद्ध में एक योद्धा ऐसे भी थे जो रोजाना 10 हजार दुश्मन सैनिकों का वध अकेले ही कर देते थे....

और वो थे भीष्म,  भीष्म पितामह की गिनती महाभारत काल के महान योद्धाओं में होती है.

भीष्म पितामह कौरवों की सेना की तरफ थे और वे प्रथम सेनापति भी थे.

 भीष्म को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था, इसलिए अर्जुन के द्वारा बुरी तरह से घायल होने के बाद भी पितामह घोर पीड़ा सहते हुए 58 दिनों तक जीवित रहे थे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.