Dec 21, 2023, 10:00 AM IST

घर की इस दिशा रखेंगे क्रिसमस ट्री, सकारात्मकता के साथ होगा धन लाभ 

Nitin Sharma

क्रिसमस आने में अब कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में क्रिसमस मनाने के लिए मॉल से लेकर घर तक पूरी तरह से सज चुके हैं. लोग जोर शोर से तैयारियां में जुटे हैं.

क्रिसमस का त्योहार बिना क्रिसमस ट्री अधूरा होता है. इसकी वजह Christmas पर क्रिसमस ट्री का बहुत अधिक महत्व होना है. 

क्रिसमस के त्योहार से काफी दिन पहले ही लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगा लेते हैं, यह घर में काफी शुभ माना जाता है. अगर आप भी घर में क्रिसमस ट्री लगा रहे हैं तो इसकी दशा और दिशा जरूर जांच कर लें.

वास्तु के अनुसार क्रिसमस के पौधे को लगाने के लिए भी एक निश्चित दिशा होती है. इसे सही जगह लगाने से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है. घर में पॉजिटिव माहौल बनता है. 

अगर आप उत्तर दिशा में ट्री नहीं रख सकते हैं तो इसे उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व या फिर दक्षिण पूर्व में लगा सकते हैं. इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं.

वास्तु की मानें तो क्रिसमस ट्री पर लाल और पीले रंग की लाइट्स लगानी चाहिए. यह बेहद शुभ और फलदायक होती हैं.

घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने, गंदगी वाली जगह, शौचालय के सामने या फिर बाथरूम के आसपास क्रिसमस ट्री को नहीं रखना चाहिए.