Apr 10, 2024, 04:16 PM IST

गुण ही नहीं द्रौपदी में थे ये 3 बड़े अवगुण भी

Smita Mugdha

महाभारत में द्रौपदी का किरदार बेहद दिलचस्प माना जाता है और उनकी अलग-अलग ढंग से व्याख्या होती है. 

द्रौपदी को बेहद स्वाभिमानी और साहसी महिला के तौर पर स्थान दिया गया है. 

हालांकि, धर्मराज युधिष्ठिर ने स्वर्ग गमन के रास्ते में पांडव भाइयों को द्रौपदी के अवगुण गिनाए थे. 

द्रौपदी को गुणों की खान बताते हुए युधिष्ठिर ने उनके व्यक्तित्व के अवगुणों की भी चर्चा की थी. 

युधिष्ठिर ने कहा था कि द्रौपदी अर्जुन को सबसे ज्यादा प्रेम करते थे और किसी से अत्यधिक प्रेम हमें कमजोर बनाता है. 

इसके अलावा, द्रौपदी में अपने रूप, सौंदर्य और बुद्धिमान होने को लेकर एक तरह का अभिमान भी था. 

द्रौपदी में एक और अवगुण युधिष्ठिर ने जो बताया था वह उनका हठी स्वभाव था. 

अपमान का बदला लेने के लिए द्रौपदी ने एक हठ बांध ली थी और जिद मानव स्वभाव की कमजोरी होती है.

महाभारत में द्रौपदी का किरदार बेहद रोचक है और उनमें साहस, धैर्य और त्याग जैसे कई महान गुण भी हैं.