Jul 7, 2024, 10:26 PM IST

पिता के कर्मों की वजह से महाभारत की इस रानी को मिले दुख

Smita Mugdha

महाभारत की कथा में हर किरदार का अपना महत्व है और कुछ किरदार के हिस्से कठिन संघर्ष रहे. 

श्रीकृष्ण ने सभी किरदारों के जीवन संघर्ष और उनके पीछे कौन से कर्म जिम्मेदार थे इस बारे में बताया था . 

महाभारत के पात्रों में द्रौपदी के हिस्से बहुत संघर्ष आया था और राजकुमारी होने के बाद भी उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं. 

द्रौपदी के जीवन के इस कठिन पड़ाव के पीछे उनके पिता के कर्म थे जिसका संताप उनके जीवन पर भी पड़ा था. 

द्रौपदी के पिता महाराजा द्रुपद पर ऋषि की अवहेलना का दोष था और उन्हें संतान संताप का श्राप मिला था. 

यही वजह है कि द्रुपद के सभी संतान को किसी न किसी रूप में कष्ट सहना पड़ा था और द्रौपदी के हिस्से भी संघर्ष आए थे.

भगवान कृष्ण ने बताया था कि यज्ञ की वेदी से द्रौपदी का जन्म हुआ था और वह पृथ्वी पर खास मनोरथ के लिए आई थीं. 

द्रौपदी का जन्म ऋषियों के मनोरथ पूरा करने के लिए हुआ था और इसलिए उनकी जीवन परिस्थितियां मुश्किल रहीं. 

द्रौपदी को महाभारत के पात्रों में सबसे मजबूत और स्वाभिमानी महिला पात्र के तौर पर माना जाता है.