May 29, 2024, 06:33 PM IST

अफगानिस्तान में अशांति पीछे गांधारी और शकुनि का क्या है कनेक्शन?

Rahish Khan

अफगानिस्तान के कंधार के बारे में कहा जाता है कि वो महाभारत काल के दौरान गांधार था.

महाभारत की कथा के अनुसार, 5500 वर्ष पूर्व गांधार पर राजा सुबाला का शासन था.

उनके एक बेटा शकुनि और एक बेटी गांधारी थी. गांधारी का विवाह हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र से हुआ था.

गांधारी और धृतराष्ट्र  के 100 पुत्र थे, जिन्हें कौरव कहा जाता था, जो महाराभारत युद्ध में मारे गए थे.

इस युद्ध के लिए गांधारी भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ अपने भाई  शकुनि को भी दोषी मानती थीं.

इसलिए उन्होंने श्रीकृष्ण के साथ गांधारी को भी श्राप दिया था कि तुम्हारे राज्य में कभी भी शांति नहीं रहेगी. हमेशा क्लेश का माहौल रहेगा.

माना जाता है कि इस श्राप की वजह से अफगानिस्तान में शांति का माहौल नहीं रहता है.

तालिबान कब्जे वाले इस देश में अक्सर गोलीबारी और तनाव की स्थिति रहती है. इनमें खासकर कंधार में सबसे ज्यादा होती है.