Jul 16, 2024, 08:29 PM IST

Guru Purnima कब है? नोट कर लें डेट

Abhay Sharma

हर साल आषाढ़ माह में पड़ने वाले पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है, मान्यता है कि इसी दिन महाभारत के रचयिता महान ऋषि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. 

इस दिन भगवान विष्णु और वेदव्यास जी की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कब है गुरु पूर्णिमा? शुभ मुहूर्त क्या है?

हिंदू धर्म में इस शुभ दिन पर अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेने के साथ स्नान, दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई को शाम 5:59 से शुरू होगी, जिसका समापन 21 जुलाई को दोपहर 3:46 पर होगा. 

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस बार  गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई 2024  को मनाया जाएगा. इस दिन अपने गुरु का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद जरूर लें. 

 इस शुभ दिन पर गरीबों को अन्न, धन, वस्त्र या पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, आप भी जरूरतमंद को इन चीजों का दान करें. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.