May 29, 2024, 03:07 PM IST

2 साल तक गर्भवती थी गांधारी, कैसे जन्मे थे एक साथ 100 पुत्र 

Ritu Singh

वैसे तो गांधारी ने 101 संताने पैदा की थीं, जिसमें 100 पुत्र और एक कन्या थी.

लेकिन क्या आपको पता है कि गांधारी का ये गर्भधारण 9 महीने का नहीं था, बल्कि ये 2 साल का था.

दो साल बाद फिर गांधारी ने एक साथ 101 बच्चे कैसे जन्मे थे, क्या आपको पता है?

असल में ऋषि व्यास ने गांधारी को 100 पुत्रों का वरदान दिया था. और गांधारी जब गर्भवती हुईं तो 2 साल तक उनका प्रसव नहीं हुआ.

जब हुआ तो गांधारी ने एक मांस का टुड़ा जन्मा था. तब ऋषि व्यास ने इस मांस के टुकड़े को 101 हिस्सों में विभाजित किया और अलग अलग घड़ों में रखवा दिया.

101 इसलिए क्योंकि गांधारी एक पुत्री भी चाहती थीं,

101 घड़ों में रखे गए मांस के टुकड़े डालकर बंद कर दिए गए जिससे 100 पुत्र और एक पुत्री विकसित हुए.

सबसे पहले जो घड़ा खुला वह बड़ा पुत्र हुआ यानी दुर्योधन. फिर क्रमश: ऐसी ही बच्चे निकलते गए.