Dec 19, 2023, 05:40 PM IST

Vastu tips: घर में वास्तु दोष के हो सकते हैं ये 5 संकेत

DNA WEB DESK

हर घर में वास्तु का बहुत बड़ा महत्व होता है. 

कई बार वास्तु की जानकारी न होने के कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है.

घर में वास्तु दोष होने से धन की हानि, लड़ाई झगड़ा और नाकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. 

आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे पता लगा सकते हैं की आपके घर में वास्तु दोष है.

अचानक से कारोबार बंद हो जाए, धन हानि होने लगे और फिजूलखर्ची बढ़ने लगे तो ये वास्तु दोष के संकेत होते हैं.

घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होना वास्तु दोष का कारण हो सकता है.

परिवार के किसी सदस्य का बीमार रहना भी एक कारण हो सकता है. 

अगर आपका बनता काम बिगड़ जाए तो ये वास्तु दोष का संकेत हो सकता है.

अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तो हो सकता है की घर में वास्तु दोष लग गया हो.

यह खबर सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.