Jan 13, 2024, 11:14 AM IST

जानें किस उम्र में अयोध्या के राजा और महारानी बने थे, श्रीराम व माता सीता

Nitin Sharma

श्री राम ने भगवान शिव का धनुष तोड़कर स्वयंवर में माता सीता से शादी की थी. 

रामचरितमानस के अनुसार, भगवान श्री राम और माता सीता की उम्र में करीब 9 साल का अंतर था. 

रामचरितमानस के अनुसार शादी के समय प्रभु श्री राम की उम्र 13 साल थी. 

बताया जाता है कि विवाह के बाद श्री राम और माता सीता 12 वर्षों तक अयोध्या में रहे थे. 

जैसे ही भगवान श्रीराम को अयोध्या का राज काज सौंप कर राजा बनाने की तैयारी हुई. कैकेयी ने राजा दशरथ से श्री राम का वनवास मांग लिया.

कैकेयी की वजह से भगवान श्री राम और माता सीता 14 साल के लिए वनवास चले गये. 

बताया जाता है कि जब श्री राम वनवास गये तब श्री राम की उम्र 26 और माता सीता की उम्र 17 वर्ष थी.

वनवास से लौटने तक भगवान श्रीराम की उम्र 40 वर्ष हो गई थी.वहीं माता सीता 32 वर्ष से कम थी.

वनवास से लौटने के कुछ समय बाद ही भगवान श्री राम अयोध्या के राजा बने उस समय भगवान की उम्र 41 वर्ष और माता सीता की उम्र 33 वर्ष थी.