Jan 22, 2024, 01:11 PM IST

भगवान राम की फेवरेट है खाने की ये एक चीज

Abhay Sharma

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ ही मिनट  का समय बाकी है, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. 

फूलों से सजी अयोध्याजी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो चुकी है, इस विशेष अवसर पर भागवान राम की विधिवत पूजा की जाएगी और भोग लगाया जाएगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं भगवान राम को क्या पसंद है?

वैसे तो लोग भगवान राम को लड्डू या पेड़ा चढ़ाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि भगवान राम को लड्डू या पेड़ा नहीं, बल्कि कंदमूल खूब पसंद है. यही वजह है कि उनके भोग में इसे जरूर शामिल किया जाता है. 

बता दें कि जब भगवान राम को 14 साल का वनवास मिला था, तब उन्होंने कंदमूल खूब खाया था. इसके अलावा भगवान राम को बेर भी पसंद है. रामायण के अनुसार भगवान राम ने सबरी के जूठे बेर भी खाए थे. 

इसके अलावा भगवान राम को खीर भी खूब पसंद है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब राजा दशरथ के यहां भगवान राम और उनके भाइयों का जन्म हुआ था, तब सबसे पहले खीर बनाई गई थी.

ऐसे में भगवान राम की पूजा के दौरान उन्हें कंदमूल का भोग जरूर लगाएं. इसके अलावा खीर और बेर भी चढ़ाएं. इसके बाद प्रसाद के तौर पर इसका सेवन करें. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम को उनका प्रिय भोग लगाने से राम जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं.