Sep 4, 2024, 09:03 PM IST

पांडवों के लिए किस दिव्य बर्तन में खाना बनाती थी द्रौपदी?

Aditya Katariya

महाभारत के अनुसार जब पांडवों को वनवास जाना था तो उनकी पत्नी द्रौपदी भी उनके साथ गई थीं.

वनवास के दौरान द्रौपदी एक खास दिव्य बर्तन में खाना बनाती थी. 

आइए यहां जानते हैं कि इस बर्तन का क्या नाम था और इसकी क्या खासियत थीं.

इस बर्तन को अक्षय पात्र कहा जाता था.

 यह एक दिव्य बर्तन था जो कभी खाली नहीं होता था. इसमें जितना भी खाना पकाया जाता था, वह कभी खत्म नहीं होता था.

यह बर्तन सूर्य देव ने द्रौपदी को वरदान के रूप में दिया था. 

सूर्य देव ने द्रौपदी को यह वरदान इसलिए दिया था क्योंकि वह पांडवों की पत्नी थी और पांडवों को अपने वनवास में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.