Jun 3, 2024, 11:47 AM IST

महाभारत की इस रानी ने जीवनभर भोगा था द्रौपदी से भी ज्यादा कष्ट

Nitin Sharma

महाभारत में कौरव और पांडवों के अलावा द्रौपदी समेत कई रानियों का जिक्र किया जाता है. 

महाभारत की इन्हीं महिलाओं में से एक ऐसी रानी भी थी, जिसे जीवन भर दुख सहना पड़ा. 

बहुत अधिक सुंदर और बलशाली होने के बाद भी द्रौपदी से ज्यादा दुख सहना पड़ा. 

महाभारत की यह रानी द्रर्योधन की पत्नी भानुमति थी. भानुमति ही एक ऐसी रानी थी, जिसने जीवन भर कष्ट सहा. 

भानुमति बेहद सुंदर होने के साथ ही बलशाली थी. उनके पिता ने योग्य वर तलाशने के लिए उनका स्वयंवर रचाया था. 

भानुमति के स्वयंवर में दुर्योधन कर्ण के साथ पहुंचे. यहां उन्होंने भानुमति का अपहरण कर लिया. इसके बाद उन्होंने भानुमति और उनकी एक सहेली से शादी की. 

भानुमति ने दुर्योधन को अपना लिया. उन्होंने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया. 

महाभारत युद्ध में भानुमति के पति दुर्योधन और इकलौते बेटे लक्ष्मण की मौत हो गई. वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह गई.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)