Aug 30, 2024, 07:04 PM IST

अर्जुन के साथ सबसे बड़ा छल दुर्योधन ने नहीं इस योद्धा ने किया था

Smita Mugdha

महाभारत के युद्ध में अर्जुन और दुर्योधन की प्रतिद्वंद्विता तो हम सब जानते ही हैं और दुर्योधन ने कई बार छल भी किया था. 

क्या आप जानते हैं कि दुर्योधन के किए छल से भी बड़ा छल अर्जुन को अपने बेहद करीबी शख्स से मिला था. 

दरअसल द्रोणाचार्य भी कौरव पक्ष की तरफ से उन योद्धाओं में शामिल थे जिन्होंने चक्रव्यूह में अभिमन्यु को घेरा था. 

अभिमन्यु की योजना थी कि जब वह व्यूह में फंस जाएगा तो पीछे से नकुल, भीम और उसके भाई आ जाएंगे. 

इस तरीके से वो लोग उसकी रक्षा कर लेंगे और वह चक्रव्यूह भेदकर बाहर निकलने में कामयाब रहेगा. 

द्रोणाचार्य ने अभिमन्यु को घेरने के बाद पीछे से आ रहे नकुल, भीम और दूसरे पांडव योद्धाओं को रोक दिया. 

अभिमन्यु जब निहत्था था तभी उस पर जयद्रथ ने वार कर दिया और किशोर अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त हुआ था. 

निहत्थे योद्धा पर युद्ध के नियमों के मुताबिक वार नहीं किया जा सकता है लेकिन जयद्रथ ने वार किया था. 

पांडव द्रोणाचार्य की वजह से अंदर नहीं पहुंच सके और अभिमन्यु को प्राण देने पड़े.अपने गुरु से ही अर्जुन को बड़ा आघात मिला था.