Jul 28, 2024, 11:37 PM IST
सिर्फ द्रौपदी नहीं इन महिलाओं के साथ भी भीष्म पितामह ने किया था अन्याय
Smita Mugdha
महाभारत की कथा में भीष्म पितामह का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है. वह कौरवों की ओर से लड़े थे.
भीष्म पितामह शक्तिशाली योद्धा थे और युद्ध नीति में निपुण होने के अलावा वह अपने त्याग के लिए भी जाने जाते हैं.
हालांकि, इसके बाद भी एक वर्ग मानता है कि भीष्म पितामह ने कर्तव्य पालन के नाम पर कई महिलाओं के साथ अन्याय भी किया था.
भीष्म के अन्याय की जब भी बात की जाती है, तो द्रौपदी के चीरहरण के वक्त मौन साधे रहने का जिक्र जरूर होता है.
द्रौपदी ही नहीं बल्कि भीष्म ने दुर्योधन की पत्नी भानुमति के साथ भी अन्याय किया था. उन्होंने भानुमति के हरण से दुर्योधन को नहीं रोका था.
इसी तरह से गांधारी के पिता को युद्ध में हराने के बाद अपमानित करना और उनकी शादी अपने नेत्रहीन भतीजे से कराना भी अन्याय माना जाता है.
भीष्म पितामह ने सबसे बड़ा अन्याय अंबा के साथ किया था जिसने बाद में शिखंडी का अवतार लिया था.
भीष्म पितामह जब बाणों की शय्या पर लेटे थे तो उन्होंने सभी पांडवों और द्रौपदी को बुलाकर अपनी बात समझाई थी.
उन्होंने बताया था कि वह कर्तव्य पथ और वचन धर्म का पालन कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें ये सारे फैसले लेने पड़े थे.
Next:
दुकान का कैश काउंटर किस दिशा में रखना चाहिए?
Click To More..