Apr 1, 2024, 11:40 AM IST

कौन है राधेय जिसे महाभारत में अर्जुन से भी बड़ा योद्धा माना गया

Smita Mugdha

महाभारत के युद्ध में कई बड़े योद्धा हुए जिसमें अर्जुन, कर्ण, दुर्योधन समेत ऐसे कई और नाम हैं. 

क्या आप जानते हैं कि राधेय नाम का एक योद्धा अर्जुन और दुर्योधन की टक्कर का धुरंधर माना जाता था? 

राधेय की शूरवीरता और युद्ध कौशल का लोहा सारे पांडव और कौरव ही नहीं भीष्म पितामह और कृष्ण भी मानते थे. 

इस योद्धा का संबंध अर्जुन और पांडव भाइयों के साथ भी था और कौरवों के साथ भी उतना ही गहरा रिश्ता था. 

दरअसल यह राधेय कोई और नहीं बल्कि शूरवीर कर्ण ही हैं जिनका एक नाम राधेय भी है, जानें इसके पीछे की कहानी.

कर्ण को उनके पालक माता-पिता ने गंगा किनारे बहते हुए देखा था और उन्हें अपना पुत्र बनाकर पालने लगे. 

कर्ण की पालक माता का नाम राधा था और इसलिए उन्हें राधेय नाम भी मिल गया. कर्ण गंगा नदी को भी अपनी मां मानते थे. 

महाभारत में कर्ण ने कौरव पक्ष की ओर से युद्ध लड़ा था, लेकिन वह कभी भी बुराई के साथ नहीं रहे थे. 

अर्जुन ने श्रीकृष्ण के सामने स्वीकार किया था कि वीरता और युद्ध कौशल में कर्ण उनसे किसी तरह कमतर नहीं हैं.