Mar 7, 2024, 11:43 AM IST

द्रौपदी के अलावा पांडवों की थीं ये 8 पत्नियां

Nitin Sharma

महाभारत में युद्ध के साथ ही पांडवों और कौरवों की तमाम कहानियां और कथाएं सुनाई जाती हैं. इसी में बताया जाता है कि पांचों पांडवों की शादी द्रौपदी से हुई थी. 

द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी. इसी वजह से उन्हें पांचाली कहा जाता था. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों की द्रौपदी के अलावा भी अलग अलग पत्नियां थी.

पांचों पांडवों की द्रौपदी के अलावा अन्य पत्नियों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. आइए जानते हैं इन सभी के नाम

पांच पांडवों में शामिल युधिष्ठिर की द्रौपदी के बाद देविका से शादी हुई थी. उनकी दूसरी पत्नी देविका थी. दोनों का एक पुत्र भी था.

भीम ने द्रौपदी के अलावा बलंधरा और हिडिम्बा नामक दो महिलाओं से शादी की थी. दोनों ने दो पुत्रों को जन्म ​भी दिया था.

अर्जुन की द्रौपदी समेत 4 पत्नियां थी. इनमें तीन का नाम सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा शामिल हैं. तीनों ने तीन पुत्रों को जन्म दिया था.

नकुल ने द्रौपदी के अलावा करेणुमति से विवाह किया था. दोनों का एक पुत्र भी था, जिसका नाम नि​रमित्र था.

पांच पांडवों के भाई सहदेव की दूसरी पत्नी विजया थी. दोनों का एक बेटे था, जिसका नाम सुहोत्र था.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.