Mar 7, 2024, 10:22 AM IST

महाभारत के ये 5 योद्धा थे भगवान शिव के परम भक्त

Nitin Sharma

महाभारत युद्ध के बारें में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि महाभारत काल में कौन कौन शिवभक्त थे.

शिवभक्तों में भगवान श्रीकृष्ण के अलावा कई ऐसे योद्धा हैं, जिन्होंने महादेव की दिन रात तपस्या कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था.

महाभारत में महादेव के परम भक्तों में सबसे पहले नाम श्री कृष्ण के अवतार श्रीकृष्ण का आता है. महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण को भगवान शिव का परम भक्त बताया गया है. बताया जाता है कि भगवान विष्णु ने बद्रिकाश्रम में भगवान शिव की तपस्या की थी.

महाभारत में जयद्रथ भी भगवान शिव का परम भक्त था. उन्हें जब अर्जुन ने जयद्रथ के वध की प्रतिज्ञा ली तो भगवान कृष्ण भी चिंतिंत हो गये थे. क्योंकि जयद्रथ पर भगवान शिव की कृपा थी. उन्हें वरदान भी प्राप्त था.

महाभारत में भगवान शिव के परमभक्तों में अर्जुन भी शामिल थे. अर्जुन द्वारा भगवान शिव के साथ युद्ध कर उन्हें प्रसन्न किया गया था. इसी के बाद भगवान शिव ने उन्हें पाशुपातास्त्र दिया.

द्रोण पुत्र अश्वत्थामा भी भगवान शिव का महान भक्त थे. उन्होंने अपने पिछले जन्म में भी भगवान शिव की कड़ी तपस्या की थी और कई वरदान प्राप्त किये थे. महाभारत में जब उसके पिता का वध होता है. तब वह भगवान शिव की स्तुति कर उन्हें प्रसन्न कर लेता है.

महाभारत में दुर्योधन की माता गांधारी भी महान शिव भक्त थी. उन्होंने भगवान शिव की कृपा से ही 100 पुत्रों का वरदान प्राप्त किया था. भगवान शिव की भक्तन गांधारी हमेशा सत्य का पालन करती थीं और महान पतिव्रता नारी थीं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.