Apr 21, 2024, 08:49 AM IST

महाभारत की इन 5 कन्याओं के विवाह में छिड़ा था युद्ध

Nitin Sharma

महाभारत में कौरव और पांडवों के बीच ही नहीं, 5 ऐसी कन्याएं हैं, जिनके विवाह के लिए भी युद्ध हुआ था. 

इनमें खुद भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी भी शामिल हैं, जिनका भगवान श्रीकृष्ण ने हरण कर विवाह किया. 

रुक्मिणी श्रीकृष्ण से प्रेम करती थीं, लेकिन उनका भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से नफरत करता था. रुक्मिणी ने श्रीकृष्‍ण को अपने प्रेम और उनको ही पति रूप में वरण करने की बात बताई. इस पर श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया. युद्ध हुआ और भगवान सफल रहे.

काम्बोज के राजा चंद्रवर्मा की बेटी भानुमति का स्वयंवर था. इसमें दुर्योधन भी पहुंचा, लेकिन जब भानुमती वरमाला लेकर आगे बढ़ी तो दुर्योधन ने जबरन अपने गले में माला डलवाली. दुर्योधन के ऐसा करने पर दूसरे राजाओं ने युद्ध शुरू किया. कर्ण की मदद से दुर्योधन जीत गये.

महाभारत में काशीराज की पुत्रियां अंबा, अंबिका और अं​बालिका का स्वयंवर आयोजित किया गया था. इस स्वयंवर में हस्तिनापुर को निमंत्रण नहीं मिलने से गुस्साएं भीष्म बिना बुलाए इसमें पहुंच गए. उन्होंने बलपूर्वक तीनों कन्याओं को अपहरण कर लिया. अंबिका और अंबालिका का विवाह भीष्म के भाई विचित्रवीर्य के साथ करा दिया.

द्रौपदी और अर्जुन का विवाह में भी युद्ध हुआ. द्रौपदी के स्वयंवर में पांडव ब्राह्मण का वेष धारण कर पहुंचे थे. इसमें अर्जुन ने स्वयंवर की शर्त पूरी की द्रौपदी से शादी कर लौटने लगे. इस पर कौरव नाराज हो गये. उन्होंने युद्ध छेड़ा, इसमें श्रीकृष्ण ने बीचबचाव करा दिया.

दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा और श्रीकृष्‍ण के पुत्र साम्‍ब दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. इसकी भनक लगते ही कौरवों ने स्वयंवर आयोजित किया. स्वयंवर से पहले ही साम्ब लक्ष्मणा को ले जाने लगे, लेकिन कौरवों की सेना ने उन्हें घेरकर बंदी बना लिया. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ना पड़ा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)