महाभारत को महाकाव्य के रूप में लिखा गया है. यह भारत का ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ माना जाता है. इसमें करीब एक लाख श्लोक हैं.
पांडवों और कौरवों के बीच हुए महाभारत युद्ध में करोड़ों योद्धा मारे गये.
18 दिनों तक चले महाभारत युद्ध के साक्ष्य आज तक धरती पर मिलते हैं. इस युद्ध में अंतिम समय में पांडवों समेत 18 लोग जीवित बचे थे.
महाभारत की बात करते हैं तो बहुत से लोगों के मन सवाल उठता है कि आखिर महाभारत का युद्ध कब हुआ था.
महाभारत युद्ध कब हुआ था. इसको लेकर कई विद्वानों ने अलग अलग रिसर्च की है.
इनमें आर्य भट्ट की मानें तो महाभारत युद्ध 22 नवंबर 3137 ईसा पूर्व में हुआ था.
कुछ ज्योतिषाचार्य का दावा है कि महाभारत युद्ध कलयुग की शुरुआत से 6 माह पूर्व मार्गशीर्ष शुक्ल 14 को आरंभ हुआ था.
वहीं कुछ विद्वानों का दावा है कि महाभारत काव्य की रचना 31वीं सदी ईसा पूर्व हुई थी. हालांकि कुछ शौधकर्ताओं का दावा है कि यह 22 नवंबर 3067 ईसा पूर्व में हुआ था.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)