Jun 28, 2024, 10:35 AM IST

पांडवों के रूप में धरती पर आए थे ये 5 देवता

Nitin Sharma

द्वापर में पांडवों और कौरवों के बीच हुए महाभारत युद्ध के साक्ष्य और कथाएं कलयुग में भी प्रचलित हैं. 

कौरवों से जीतने वाले पांडवों को धर्म का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने तमाम कष्टों को सहन किया, लेकिन धर्म के मार्ग से नहीं हटे. 

इसकी एक वजह पांडवों का देवताओं का रूप माना जाना है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांचों पांडव 5 देवताओं के रूप में धरती पर जन्में थे. 

कुंती से जन्में पांडवों के सबसे बड़े भाई धर्मराज युधिष्ठिर यम देव के अंश थे.

महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय अर्जुन स्वर्गाधिपति देवराज इंद्र के अंश थे. यही वजह है कि अर्जुन पर इंद्र की खास कृपादृष्टी बनी थी. 

महाभारत में पांडवों के भाई भीम पवनदेव के अंश थे. वह बेहद बलशाली थे. 

महाभारत में बताया गया है कि पाण्डु पुत्र नकुल और सहदेव आश्विनी कुमारों के अंश थे.