May 17, 2024, 11:08 AM IST

महाभारत युद्ध को रुकवा सकता था ये योद्धा

Nitin Sharma

द्वापर युग में 18 दिनों तक चले महाभारत युद्ध में करोड़ों योद्धा मारे गये. इस युद्ध के निशान कलयुग में भी मिलते हैं. 

महाभारत युद्ध की वजह कई सारे पात्र बने थे, लेकिन एक योद्धा ऐसे भी थे, जो युद्ध को होने से रोक सकते थे. 

महाभारत युद्ध को कौरवों के पिता और राजा धृतराष्ट्र इसे रुकवा सकते थे. 

कौरवों की सभा में श्रीकृष्ण संधि प्रस्ताव लेकर धृतराष्ट्र के पास पहुंचे थे. वे उस समय राजा होने के नाते इसे स्वीकार कर लेते तो युद्ध नहीं होता. 

उस सभा में श्रीकृष्ण, द्रोण, विदुर, भीष्म नारदजी और अनेक ऋषि मुनियों ने भी धृतराष्ट्र को प्रस्ताव स्वीकार न करने की सलाह दी थी. 

गांधारी ने भी धृतराष्ट्र को युद्ध के लिए तत्पर न होने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर वह चाहे तो दुर्योघन को आज्ञा देकर युद्ध से विरत कर सकते हैं. 

हस्तिनापुर सम्राट होने की वजह से यह उनका अधिकार था, लेकिन पुत्र मोह में अंधे होकर धृतराष्ट्र ने किसी की नहीं सुनी.

धृतराष्ट्र ही एक ऐसे योद्धा थे, जो प्रस्ताव को स्वीकार न कर युद्ध को रोक सकते थे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)