Apr 10, 2024, 12:23 PM IST

जब कर्ण ने बचाए थे अर्जुन के प्राण

Aditya Prakash

माहाभारत में कर्ण की पहचान एक पराक्रमी योद्धा के तौर पर होती है.

कर्ण और अर्जुन के बीच प्रतिद्वंदिता जगजाहिर रही है. 

कर्ण की सबसे बड़ी दुश्मनी अर्जुन के साथ ही थी, और इन दोनों के बीच शुरू से ही प्रतिस्पर्धा रही थी.

कर्ण के हमेशा ही दुर्योधन से कहा था कि वो अर्जुन का वध करेंगे. इसके लिए वो आसुरी व्रत भी करते थे.

कर्ण के पास एक ऐसा भी मौका था आया जब वो आसानी से अर्जुन को मार सकते थे.

दरअसल कर्ण अश्वसेन नाग की मदद से अर्जुन की हत्या कर सकते थे, लेकिन कर्ण ने ऐसा नहीं किया.

कर्ण छल के सहारे अर्जुन को मारना नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने अर्जुन की जान उस समय बचा ली थी.