May 25, 2024, 04:22 PM IST

महाभारत के इस योद्धा को माना जाता है किन्नरों का देवता

Nitin Sharma

महाभारत में कई ऐसे योद्धा हैं, जिनका वर्णन कलयुग में भी मिलता है. वहीं कुछ योद्धा ऐसे भी हैं, जिन्हें देवता माना जाता है. 

इन्हीं में से एक अरावन हैं, जिन्हें किन्नर अपना देवता मानते हैं. 

यही वजह है कि दक्षिण भारत में किन्नरों को अरावनी कहा जाता है. 

किन्नर अरावन को देवता के रूप में पूजने के साथ ही एक दिन के लिए उनसे विवाह भी रचाते हैं. 

किन्नरों के देवता अरावन का नाता महाभारत से रहा है. महाभारत के भीष्म पर्व में संजय धृतराष्ट्र को इरावन का परिचय देते हैं. 

इरावन पांडवों के भाई अर्जुन और नागकन्या उलूपी के बेटे थे. 

महाभारत में इरावन बहुत ही बलशाली योद्धाओं में से एक थे. उन्होंने अपने बल के दम पर कोहराम मचा दिया था. 

महाभारत युद्ध में आठवें दिन इरावन ने कौरवों और शकुनि के पुत्रों का वध कर दिया था. 

इरावन का परिक्रम इतना था कि युद्ध में कोहराम मच गया. कई योद्धा डर गये. महाभारत युद्ध में राक्षस ऋष्यश्रृंग पुत्र अलम्बुष ने इरावन  को मार दिया.