May 12, 2024, 01:31 PM IST

इस गुफा में महर्षि वेदव्यास ने लिखी थी महाभारत कथा

Nitin Sharma

देश में आज भी कई ऐसी गुफाएं हैं, जिनका संबंध मुग​ल और अंग्रेजों से ही नहीं, युगों तक से है. 

भारत में ऐसी ही एक गुफा है, जिसका संबंध महाभारत काल ही नहीं, महाभारत कथा से भी है. 

यह गुफा उत्तराखंड के माणा में व्यास पोथी नामक जगह पर स्थित है.

माणा को देश का पहला गांव भी कहा जाता है.

इसी गुफा में महर्षि वेदव्यास जी के निवेदन पर भगवान गणेश ने महाभारत कथा की रचना में उनकी मदद की थी. 

महाभारत के अलावा भी महर्षि वेदव्यास ने इस गुफा में दूसरे वेद और पुराणों की रचना की थी. 

इस गुफा के पास में ही भगवान गणेश का मंदिर स्थित है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)